Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

ट्रैफिक एएसआई पर लगा दुष्कर्म का आरोप, निलंबित

यातायात पुलिस में तैनात एएसआई पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सूरसागर थाने में रिपोर्ट दी। महिला का आरोप है कि एएसआई ओमाराम ने नशीला पदार्थ पिला उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वीडियो बना उसे वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार उसका यौन शोषण किया। मामले में डीसीपी मुख्यालय एवं यातायात राजेश मीणा ने एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से एएसआई ओमाराम को सस्पेंड कर दिया।

महिला की रिपोर्ट के अनुसार फरवरी माह में महिला का चालान हुआ था। तब वह ओमाराम के संपर्क में आई थी। तब एएसआई ओमाराम ने भरोसा दिया था कि वह उसका चालान छुड़वा देगा। इसके बाद एएसआई उस महिला के घर जा पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर भी वह उसके घर जाता रहा और शादी करने का झांसा देने व धमकाते हुए उसका यौन शोषण करने लगा। महिला ने परेशान होकर सूरसागर थाना इलाके से रातानाडा थाना इलाके में घर ले लिया, लेकिन एएसआई ओमाराम यहां पर भी महिला की रिपोर्ट के अनुसार पहुंच गया और यौन शोषण करने लगा।

एएसआई पहले भी हो चुका निलंबित
मामले के अनुसार साल 2016 में भी एएसआई ओमाराम एक बार निलंबित हो चुका है। तब एक विधवा महिला व उसकी बेटी के किसी मामले में सहयोग करने की बात कहकर उनके साथ ज्यादती करने का आरोप लगा था। इसमें थाने में सहयोग की एवज में एएसआई ने रिश्वत के साथ अस्मत मांगी थी। दस पर उसे निलंबित किया गया था।
जलजोग चौराहे पर गाड़ी के बाेनट पर चढ़ने के मामले में भी चर्चा में रहा था
एएसआई ओमाराम लंबे समय से यातायात पुलिस में तैनात है। इसी साल जुलाई में जलजोग चौराहे पर ड्यूटी के दौरान एक गाड़ी को रोकने के दौरान वाहन चालक ने ओमाराम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था। इस पर ओमाराम गाड़ी की बोनट पर चढ़ गया था व काफी दूर बोनट पर ही रहा और वाहन चालक गाड़ी दौड़ाता रहा। आखिर में ओमाराम बोनट से नीचे गिर गया और वाहन चालक मौके से भाग गया था। इस दौरान भी एएसआई ओमाराम काफी चर्चा में रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gr7usS
via IFTTT

No comments