Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

शादी कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार को माजदा ने मारी टक्कर, दाे घायल

शुक्रवार रात ग्राम गुदुम से शादी कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार को माजदा वाहन ने पिच्चेटोला के पास टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार जनकराम के सिर पर गंभीर चोटे आई है। उसे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाैंडी पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम नर्रालगुड़ा निवासी जनकराम भूआर्य 35 साल और युवराज राणा 32 साल गुदुम गांव में प्राइमरी स्कूल के पास प्यारेलाल रावटे के घर शादी कार्यक्रम के बाद वापस अपने गांव जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजे डौंडी-कच्चे मार्ग पर पिच्चेटोला के पास अंतागढ़ की ओर से आ रहे माजदा वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

इस घटना में जनकराम को ज्यादा चोटे आई। उसे प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। युवराज को भी चोटें आई है। माजदा वाहन डौंडी के पास अवारी गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने वाले परिवारिक लोगों को लेकर आ रहा था। इसी दौरान यह घटना हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qR3nuL
via IFTTT

No comments