Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अभी स्पेशल का ही लगातार बढ़ा रहे फेरा, नियमित ट्रेनें चलाने से बच रहा रेलवे ताकि ज्यादा किराया वसूल सके

विभिन्न रूटों में चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के फेरे में विस्तार किया जा रहा है। दीपावली व छठ महापर्व बीतने के बाद भी पूजा स्पेशल ट्रेनों का विस्तार किया गया है। पूजा स्पेशल ट्रेनों का किराया स्पेशल ट्रेनों से भी अधिक है। ऐसे में यात्रियों से अधिक किराए की वसूली रेल यात्रियों से की जा रही है। नियमित ट्रेनें चलाने से यात्रियों को पहले से तय किराया ही देना होता, लेकिन स्पेशल और पूजा स्पेशल के नाम पर अतिरिक्त वसूली के लिए ही रेलवे प्रशासन रेगुलर ट्रेनें नहीं चला रहा है। रेलवे प्रशासन ने रायपुर से होकर गुजरने वाली 15 जोड़ी ट्रेनों के फेरे में विस्तार करने का निर्णय लिया है। सीमित स्पेशल व पूजा स्पेशल ट्रेनों में ही सफर करने की मजबूरी यात्रियों की है। सभी रूटों में कम ट्रेनों के परिचालन करके रेलवे मालगाड़ियों की संख्या को बढ़ाने पर जोर दे रहा है।
शादी सीजन में सफर की मजबूरी : इन दिनों रिकार्ड शादियां हो रही हैं, क्योंकि लॉकडाउन में सभी आयोजन स्थगित हो गए थे। शादी सीजन के चलते सभी रूट की ट्रेनें पैक चल रही हैं। रायपुर से लखनऊ व कानपुर जाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

इसी तरह राजस्थान के किसी शहर के लिए भी ट्रेनें नहीं चल रही हैं। इन शहरों तक जाने के लिए यात्री नागपुर व कटनी जाने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं, देशभर में अनलॉक होने के बावजूद भी लोकल ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हो सका है। इससे लोगों की दिक्कत कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिन रूटों में रेगुलर ट्रेनें नहीं चल रही हैं, वहां के लिए फ्लाइट का किराया भी बढ़ गया है।

पूरे महीने चलेगी ट्रेनें
रेलवे के अनुसार 02101 एलटीटी-हावड़ा नौ फेरों के लिए 29 दिसंबर तक चलेगी। इसी तरह 02102 हावड़ा-एलटीटी 31 दिसंबर तक चलेगी। 02442/ 02441 नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी स्पेशल को नई दिल्ली से 29 दिसंबर तक और बिलासपुर से 31 दिसंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है। 08237/08238 कोरबा-अमृतसर बिलासपुर त्रि-साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल कोरबा से 30 दिसंबर तक जबकि अमृतसर से 1 जनवरी तक चलेगी। 02883/02884 दुर्ग-निजामुद्दीन दुर्ग साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल दुर्ग से 31 दिसंबर तक और निजामुद्दीन से 1 जनवरी 2021 तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
08215/08216 दुर्ग-जम्मूतवी-उधमपुर-दुर्ग त्रिं साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल दुर्ग से 30 दिसंबर तक जम्मूतवी (उधमपुर) से 31 दिसंबर तक चलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 02893/ 02894 बिलासपुर–पटना साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार किया गया है। यह विस्तार विलासपुर से 4 से 25 दिसंबर तक और पटना से 6 से 27 दिसंबर किया जायेगा।

साप्ताहिक ट्रेनों का भी विस्तार
02251/02252 यशवंतपुर-कोरबा साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार 27 दिसंबर तक किया गया है। अब यह ट्रेन यशवंतपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 4 से 25 दिसंबर तक तथा कोरबा से प्रत्येक रविवार को 06 से 27 दिसंबर तक चलेगी। 02880/02879 भुवनेश्वर-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक पूजा स्पेशल का विस्तार 2 जनवरी तक किया गया है। अब यह ट्रेन भुवनेश्वर से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को 31 दिसम्बर तक तथा एलटीटी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को 2 जनवरी तक चलेगी। 02866/02865 पुरी–एलटीटी साप्ताहिक पूजा स्पेशल अब 31 दिसंबर तक चलेगी। अब यह ट्रेन पुरी से प्रत्येक मंगलवार को 29 दिसंबर तक तथा एलटीटी से प्रत्येक गुरुवार को 31 दिसंबर तक चलेगी। 02827/02828 पुरी-सूरत साप्ताहिक पूजा स्पेशल का विस्तार 29 दिसंबर तक किया गया है। अब यह ट्रेन पुरी से प्रत्येक रविवार को 27 दिसंबर तक तथा सूरत से प्रत्येक मंगलवार को 8 से 29 दिसंबर तक चलेगी। 02887/ 02888 विशाखापट्नम-निज़ामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन (सप्ताह में 05 दिन) का विस्तार 2 जनवरी तक किया गया है। अब यह ट्रेन विशाखापट्नम से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को 31 दिसंबर तक तथा निजामुद्दीन से प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, सोमवार और मंगलवार को 2 जनवरी 2021 तक चलेगी। 02857/02858 विशाखापट्नम-एलटीटी साप्ताहिक ट्रेन के 29 दिसंबर तक चलेगी। अब यह ट्रेन विशाखापट्नम से प्रत्येक रविवार को 27 दिसंबर तक तथा एलटीटी से प्रत्येक मंगलवार को 8 से 29 दिसंबर तक चलेगी।
हैदराबाद-दरभंगा व गांधीधाम-पुरी नियमित
विभिन्न रूटों पर चल रही स्पेशल ट्रेनों के फेरे में बढ़ोत्तरी के साथ ही समय-सारणी में भी बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दो ट्रेनें हैदराबाद-दरभंगा द्वि-साप्ताहिक और गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेनों के टाइम-टेबल में भी आंशिक बदलाव किया गया है। रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक फेरे के लिए हैदराबाद और दरभंगा के बीच चल रही सिकंदराबाद–दरभंगा, सिकंदराबाद से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को रवाना होगी। इसी तरह दरभंगा से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 8 दिसंबर से इस ट्रेन की समय-सारणी में आंशिक परिवर्तन और परिचालन में विस्तार किया गया है। इसी तरह गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन गांधीधाम से प्रत्येक बुधवार को 2 दिसंबर से और पुरी से प्रत्येक शनिवार को शनिवार से इस ट्रेन की समय सारणी आंशिक परिवर्तन एवं परिचालन में विस्तार किया गया है। पूजा स्पेशल के तौर पर शुरू की गई साउथ बिहार एक्सप्रेस भी 2 जनवरी तक चलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Rcvpx
via IFTTT

No comments