आईईडी ब्लास्ट में घायल कोबरा के डिप्टी कमांडेंट ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
एक दिन पहले रविवार की सुबह किस्टाराम थाना क्षेत्र के कासाराम गांव के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर कोबरा 208 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार सिंघल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्होंने रायपुर के निजी अस्पताल में रविवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। सोमवार दोपहर रायपुर के माना स्थित बटालियन कैंपस में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई और उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से उनके गृहग्राम भेजा दिया गया।
आईईडी डिफ्यूज करने के दौरान हुआ था ब्लास्ट
गौरतलब है कि किस्टाराम थाना क्षेत्र के पालोड़ी कैंप में तैनात कोबरा 208 बटालियन के जवानों की टुकड़ी रविवार सुबह एरिया डोमिनेशन के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान जवानों की नज़र आईईडी पर पड़ी। आईईडी को डिफ्यूज करने के दौरान ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आकर डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार सिंघल गंभीर रुप से घायल हो गए थे। कैंप अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रविवार दोपहर वायु सेना के एयर एम्बुलेंस से रायपुर रेफर किया गया था। यहां उपचार के दौरान वे शहीद हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37lclc9
via IFTTT
No comments