Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

लोहाडोंगरी में हल्बा समाज व शिक्षकों ने की साफ-सफाई, किया श्रमदान

मनवा बीजापुर के तहत पहल अभियान में सोमवार को प्रेस क्लब, हल्बा समाज सहित शिक्षक संघ, शालेय शिक्षाकर्मी संघ एवं सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साह के साथ श्रमदान किया।
इस दौरान सभी लोगों ने लोहाडोंगरी में झाड़ियों की कटाई करने सहित साफ-सफाई में स्वेच्छा से योगदान दिया। इसके साथ ही जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों को करने वाले ठेकेदारों ने उपकरणों द्वारा पहाड़ी के नीचे हिस्से में समतलीकरण का कार्य कराया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बेनहुर रावतिया तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, डीएफओ अशोक पटेल और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों, नगर सेना के जवानों तथा गणमान्य नागरिकों ने साफ-सफाई के लिए सक्रिय
सहभागिता निभाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Halba society and teachers cleanliness in Lohadongri, Shramdaan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38sCqFd
via IFTTT

No comments