Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दूसरी डेडलाइन पर जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान, सभी मोर्चा की कार्यकारिणी बनाने में फिर पिछड़े, प्रभारी भी अभी तय नहीं

छत्तीसगढ़ भाजपा को संगठन में नियुक्तियों के लिए मिली दूसरी डेडलाइन 20 दिसंबर को आखिरकार दुर्ग-भिलाई के जिलाध्यक्ष का नाम तय किया गया। समन्वय बनाने के लिए जिलाध्यक्ष के साथ महामंत्री का नाम भी घोषित किया गया है। पूर्व महापौर डॉ. शिवकुमार तमेर को दुर्ग का जिलाध्यक्ष और ललित चंद्राकर को महामंत्री बनाया गया है। वहीं, वीरेंद्र साहू को भिलाई का जिलाध्यक्ष और शंकर देवांगन को महामंत्री बनाया गया है।
राज्य के पहले दौरे में प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सह प्रभारी नितिन नवीन ने 15 दिसंबर तक जिलों और 20 दिसंबर तक मोर्चा-प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी बनाने की समय-सीमा तय की थी। 15 तक जिलाध्यक्षों के नाम और कार्यकारिणी नहीं बना सके। 20 दिसंबर को जिलाध्यक्ष का नाम तय किया गया है, जबकि दुर्ग-भिलाई के साथ रायपुर ग्रामीण, बस्तर और कवर्धा की अभी कार्यकारिणी नहीं बनी है। 7 मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी बन जानी थी। फिलहाल दर्जनभर प्रकोष्ठ के संयोजक भी तय नहीं हो पाए हैं। इसके बाद कार्यकारिणी बनानी होगी। इसी तरह जिलों के प्रभारी भी तय नहीं हुए हैं। इस देरी से कार्यकर्ताओं में फिर से निराशा है। इसमें स्थानीय नेताओं की गुटबाजी की बातें भी सामने आ रही हैं। बता दें कि दुर्ग-भिलाई के जिलाध्यक्ष के संबंध में स्थानीय नेताओं के बीच खींचतान की वजह से देरी होने की बात सामने आई थी। यही वजह है कि समन्वय बनाकर अध्यक्ष के साथ महामंत्री के नाम का ऐलान किया गया। हालांकि अभी भी कार्यकारिणी में ऐसी परिस्थिति बनने का अंदेशा है।

प्रशिक्षण में भी अपनी सहूलियत देख रहे नेता
केंद्रीय स्तर पर प्रशिक्षण के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसमें मंडल स्तर पर प्रशिक्षण के निर्देश दिए गए थे। इसके विपरीत स्थानीय नेता मंडल की बजाय जिले या विधानसभा स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन कर रहे हैं। हालांकि इसमें भी दोहरा बर्ताव किया जा रहा है। रायपुर ग्रामीण जिले को विधानसभा स्तर पर प्रशिक्षण करने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि रायपुर शहर में विधानसभा स्तर पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

अगले हफ्ते या जनवरी के पहले हफ्ते आएंगे पुरंदेश्वरी व नवीन
प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी व नितिन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में 28, 29 व 30 दिसंबर या जनवरी के पहले हफ्ते में 3, 4 व 5 जनवरी के लिए रायपुर आएंगे। 28 दिसंबर तक प्रशिक्षण का कार्यक्रम है, इसलिए इसके बाद ही प्रवास होगा। इस दौरान जो भी टास्क दिए गए थे, उसकी समीक्षा की जाएगी। जिलों व मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू भी होंगे। इसकी भी तैयारी की जा रही है।

जल्द जारी होगी सूची
"कार्यकारिणी के संबंध में चर्चा हो चुकी है। प्रारंभिक तौर पर सूची तैयार कर ली गई है। जल्द की जारी कर दी जाएगी।:
-नितिन नवीन, सह प्रभारी छत्तीसगढ़ भाजपा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38kmapX
via IFTTT

No comments