Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

किरंदुल बाजार शिफ्टिंग के लिए फिर खींचतान

किरंदुल के साप्ताहिक बाजार शिफ्टिंग का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी पुराने बाज़ार स्थल में ही बाज़ार भरा। यहां भाजपा के पदाधिकारियों ने भ्रमण किया और सभी को इस बात से आश्वस्त कराया कि बाजार किसी भी हाल में शिफ्ट नही होने देंगे। भाजपा महामंत्री व आदिवासी समाज के सदस्य कामो कुंजाम ने कहा कि किरंदुल का मार्केट आजादी के पहले से ही लग रहा है। किरंदुल मार्केट से सभी संतुष्ट हैं। इस बाज़ार को लेकर राजनीति चल रही है। भाजपा के शासनकाल में गांधीनगर में मार्केट बनाया गया था। कांग्रेसी मार्केट गांधीनगर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। मार्केट शिफ्ट नहीं होगा। भाजपा का महामंत्री होने के नाते मैं सपोर्ट कर रहा। सभी पुरानी जगह ही खुश हैं। गांधीनगर में मार्केट नहीं जाएगा।
एसडीएम प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि जिस जगह अभी बाजार भर रहा है वह जगह काफी कम है। नए बाज़ार में शिफ्टिंग कराई गई थी। लेकिन फिर से पुराने बाजार में व्यापारी बैठने लगे हैं। बाज़ार शिफ्टिंग को लेकर राजनीति की बजाए एकसाथ बैठकर बीच का रास्ता निकालना ज़रूरी है। इसका समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।

कांग्रेस-भाजपा आए आमने सामने, आदिवासियों में 2 गुट
कांग्रेस व भाजपा के बीच बाज़ार शिफ्टिंग को लेकर जबरदस्त खींचतान चल रही है। इधर हालही में बैलाडीला सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष ने बाज़ार शिफ्टिंग की सहमति जताई थी। कलेक्टर को इसके लिए पत्र लिखा था। लेकिन अब आदिवासी समाज के ही नेता कामो कुंजाम इस शिफ्टिंग के ख़िलाफ़ है। इनका दावा है कि सभी ग्रामीण भी पुरानी जगह बाजार लगाने के लिए ही खुश हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kirandul pulls up again for market shifting


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3833BWX
via IFTTT

No comments