Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

छत्तीसगढ़ में अर्थव्यवस्था चौपट हो गई, शराबबंदी का वादा किया और होम डिलीवरी कर रहे हैँं: साय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार के दो साल छत्तीसगढ़ के लिए बुरे सपने की तरह बीता। देशभर में छत्तीसगढ़ सरकार की पहचान कांग्रेस के एटीएम के रूप में हो गई है। किसान परेशान हैं। युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। एकात्म परिसर में गुरुवार को साय ने पत्रकारों से कहा कि दो साल में कांग्रेस सरकार 25 हजार करोड़ रुपए कर्ज ले चुकी है। अर्थव्यवस्था बदहाल है। कानून व्यवस्था चौपट है। ना किसी को रोजगार मिला और ना ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन यहां शराब की होम डिलीवरी की जा रही है।
20 लाख रुपए के इलाज का वादा किया था, लेकिन हजार रुपए का भी इलाज नहीं मिल रहा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के नाम पर कांग्रेस सरकार में आई, लेकिन लगातार किसानों की आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं।

दस साल पीछे चला गया है राज्य: कौशिक
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि दो साल में ही छत्तीसगढ़ दस साल पीछे चला गया है। सरकार से जनता का भरोसा पूरी तरह उठ चुका है। पीआर एजेंसियों के भरोसे सरकार चल रही है। रमन सरकार की अच्छी योजनाएं बंद रही दी गई है, उसके बदले सिर्फ दावे किए गए, योजनाएं नहीं ला सके।

आत्महत्या का जलसा मना रहे: बृजमोहन
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस किसानों की आत्महत्या, रकबे काटने का जलसा मना रही है। महिलाओं के उत्पीड़न का जलसा मना रही है। शराबबंदी न कर पाने का जलसा मना रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gUJNcA
via IFTTT

No comments