Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सिंगीबहार-तपकरा सड़क होगी चौड़ी कब्जा हटाने एसडीएम को लिखा पत्र

सड़क चौड़ीकरण को लेकर लोकनिर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी उपसंभाग कुनकुरी ने फरसाबहार एसडीएम काे कुनकुरी तपकरा मार्ग में पड़ने वाले ग्राम केरसई, सिंगीबहार एवं तपकरा में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रस्ताव रखा है। लोकनिर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी ने पत्र पर लिखा है कि राज्य मार्ग (क्रमांक-17) है तथा मार्ग में फरसाबहार ब्लाॅक के ग्राम केरसई, सिंगीबहार एवं तपकरा की बसाहट सड़क किनारे है। मार्ग के दोनों ओर राज्य मार्ग अनुसार जमीन नहीं है। लोगो ने रोड के किनारे ही मकान व बाउंड्रीवाल बना लिया है। जिसके कारण बरसाती पानी एवं लोगों के घरों का पानी सड़क पर बहने से मरम्मत करने के बाद भी बसाहट भाग में खराब होते रहती है। जानकारी के अनुसार 4 और 5 दिसम्बर को दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 83 करोड़ 45 लाख के लागत से बनने वाले सड़क का सौगात क्षेत्रवासी को देंगे ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Letter written to SDM to remove wide occupation of Singibhar-Tapakra road


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3my2x3r
via IFTTT

No comments