Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रेडक्रॉस उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर को राज्यपाल करेंगी सम्मानित

कोरोनाकाल में कोविड की रोकथाम के लिए रेडक्रॉस ने पूरे प्रदेश में काम किया। जिन रेडक्राॅस के सदस्यों ने बेहतर काम किया है उन्हें कैटेगरी वाइस गुरुवार को राज्यपाल सम्मानित करेंगी। पूरे प्रदेश में श्रेष्ठ अधिकारी के तौर पर पहले नंबर पर फिर से बस्तर ने बाजी मारी है और रेडक्राॅस के उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर चेरियन को राज्यस्तर पर कोविड के दौरान काम करने वालों में श्रेष्ठ अफसर चुना गया है। इसके अलावा वहीं श्रेष्ठ वाॅलंटियर जिला स्तर पर दूसरे नंबर पर बस्तर जिले के देवकांत चतुर्वेदी हैं।

अलेक्जेंडर ने 170 मरीजों का अंतिम संस्कार करवाया
कोरोनाकाल में राज्यस्तर पर सर्वश्रेष्ठ अधिकारी के तौर पर अलेक्जेंडर चेरियन का नाम पहले नंबर पर है। कोरोनाकाल में संक्रमितों की लाश का अंतिम संस्कार करने से परिजन भी डर रहे थे। ऐसे में अलेक्जेंडर चेरियन ने कोविड के नियमों का पालन करने के साथ-साथ मृतक का धार्मिक रीति से अंतिम संस्कार करवाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने 170 कोविड पॉजिटिव मृतकों का अंतिम संस्कार खुद खड़े रहकर करवाया। यही नहीं लॉकडाउन के दौरान बाहर से आए करीब 429 लोगों की सेवा भी की। प्रदेश में सबसे पहले बस्तर जिला रेडक्राॅस सोसायटी ने ही फ्रंट लाइन पर आकर कोविड की जांच करने वाले कोरोना वॉरियर्स को 20 लाख रुपए दिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34mFIbZ
via IFTTT

No comments