Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

साथियों से जान बचाकर भागे नक्सली ने किया सरेंडर

साल के आखरी हफ्ते में साेमवार काे 8 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस के सामने सरेंडर किया। इनमें से 3 पर इनाम घोषित है। तिमेनार का रहने वाला 1 लाख का इनामी नक्सलियों का सीएनएम अध्यक्ष राजू कारम पुलिस के सामने डफली लेकर पहुंचा। राजू ने बताया कि 15 दिन पहले नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में भाई की हत्या की थी। मुझ पर भी भरोसा नहीं कर रहे और शक कर रहे थे। मेरी जान को खतरा था इसलिए मैंने सरेंडर करना ही बेहतर समझा। अफसरों के सामने सरेंडर के बाद उसने डफली बजाकर गाना भी गाया।
राजू के अलावा 3 लाख का इनामी नक्सली आयतू, 1 लाख का इनामी महेश कुमार डाेंडी समेत लखमा ताती, भीमा बारसे, सोना, माड़का व पिटटे ने भी दंतेवाड़ा पुलिस के सामने सरेंडर किया है। इन सभी नक्सलियों को सरेंडर के बाद प्रोत्साहन राशि भी दी गई। इस मौके पर सीआरपीएफ डीआईजी विनय कुमार, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, एएसपी उदय किरण सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। एसपी ने बताया नक्सलियों को अपने साथियों पर भी भरोसा नहीं रहा है। बौखलाहट के कारण वे अपने ही लोगों की हत्या पर तुले हैं। जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है उनमें 3 भीमा मंडावी की हत्या में भी शामिल रहे हैं।
दंतेवाड़ा पुलिस का अब नया फोकस्ड बदलेम एडका यानी बदलता मन की ओर भी होगा। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि कई बार नक्सली जेल से छूटने के बाद भी मुख्यधारा से भटक कर संगठन में शामिल हो जाते हैं। जेल में दाखिल व जेल से छूटने वाले नक्सलियों को भी सरेंडर का मौका दिया जा रहा है। ऐसे 82 नक्सलियों की सूची बनाई गई है।

नक्सली फिर शामिल न कर लें इसलिए सरेंडर
कमालूर का रहने वाला नक्सलियों के प्लाटून 13 का सेक्शन कमांडर 3 लाख के इनामी नक्सली आयतू भास्कर ने भी दंतेवाड़ा पुलिस के सामने सरेंडर किया है। आयतू दंतेवाड़ा पुलिस के बदलेम एडका अभियान का पहला सरेंडर करने वाला नक्सली है। दरअसल जून 2019 को नक्सल मामले में गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से जेल में दाखिल था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Naxalites surrendered after saving lives from friends


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mWvUfo
via IFTTT

No comments