Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

इस बार क्रिसमस पर हाथ मिलाकर नहीं दूर से नमस्कार कर देंगे बधाई

कोरोना का असर इस साल पडऩे वाले प्राय: त्यौहारों पर भी पड़ रहा है। 25 दिसंबर को पडऩे वाले क्रिसमस पर्व पर भी कोरोना का असर पड़ेगा। सामान्यत: क्रिसमस की बधाई लोग एक दूसरे को हाथ मिलाकर देते हैं। कोरोना के कारण इस वर्ष चर्च पहुंचने वाले समाज के लोग एक दूसरे को गले मिलकर या हाथ मिलाकर नहीं बल्कि दूर से ही नमस्कार कर पर्व की बधाई देंगे।
क्रिसमस पर्व को लेकर अभी तक चर्च प्रबंधन को प्रशासन से कोई गाइड लाईन नहीं मिली है लेकिन शहर के चर्च प्रबंधनों ने जागरूकता का परिचय देते कोविड नियमों का पालन करते ही क्रिसमस मनाने का निर्णय लिया है। क्रिसमस पर चर्च के बाहर ही सैनिटाइजर रखा होगा तथा चर्च के अंदर प्रवेश से पहले सभी को हाथ सैनिटाइज करने होंगे। जवाहर वार्ड मेनोनाइट चर्च में इस वर्ष कोरोना की वजह से 24 दिसंबर की रात में होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन नहीं होगा। यहां प्रतिवर्ष 24 दिसंबर की रात 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद केक भी काटा जाता था। इस वर्ष सिर्फ बाईबल संदेश वाचन के साथ गीत की प्रस्तुति होगी। चर्च पहुंचने वाले सभी को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। यहां के पास्टर सचिन मांझी ने कहा कोविड नियमों का पालन करते पर्व मनाया जाएगा। मास्क अनिवार्य होगा तथा सैनिटाइजर का भी प्रबंध होगा। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।
टिकरापारा बेतेल प्रार्थना भवन में क्रिसमस के चलते लाईटिंग तथा रंग रोगन कार्य चल रहा है। यहां के पास्कर एबल वर्गीस ने कहा कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंस का पालन करना जरूरी है इसलिए क्रिसमस के दिन चर्च में लोग एक दूसरे को पर्व की बधाई हाथ मिलाकर नहीं बल्कि दूर से ही नमस्कार कर देंगे। कोरोना के कारण पर्व सादगी से मनाया जाएगा तथा मास्क अनिवार्य होने के साथ चर्च में सैनिटाइजर का प्रबंध किया जाएगा। गोविंदपुर चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव सादगी से मनाया जाएगा। चर्च संचालक राकेश कुमार ने कहा इस वर्ष कोविड नियम का पालन करते पर्व मनाया जाएगा।

क्रिसमस ट्री, स्टार की बहार
क्रिसमस पर्व के चलते शहर की दुकानों में इस बार भी क्रिसमस ट्री, स्टार, शांता क्लास, झूमर व झालर बिक्री होने पहुंचे हैं। समाज के लोग बड़ी संख्या में खरीददारी करने पहुंच रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37EuYrG
via IFTTT

No comments