नर्सिंग भर्ती में महिलाओं को आरक्षण देने का विरोध
राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय कोटा में नेशनवाइड हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें नर्सिंग महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल सिंह चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा नर्सिंग भर्ती में महिलाओं को 80 प्रतिशत आरक्षण तथा पुरुषों के लिए 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई जो कि एक प्रकार से असंवैधानिक है। इसका सभी ने विरोध किया। उन्होंने बताया कि इससे पुरुष नर्सेज की बेरोजगारी लगातार बढ़ जाएगी इस मामले को लेकर पहले भी जिला कलेक्टर कार्यालय को ज्ञापन एवं पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/383aUOy
via IFTTT
No comments