Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

महुली में बच्चे दिन में करते हैं काम और रात में ढिबरी की रोशनी में पढ़ाई फिर भी क्रेडा के अफसर लापरवाह

सूरजपुर के विकासखंड ओड़गी के ग्राम महुली के पहाड़पारा में स्थापित सोलर सिस्टम खराब है। इससे ग्रामीणों की रातें अंधेरे में कट रही हैं तो बच्चे केरोसिन से ढिबरी जलाकर पढ़ाई कर रहे हैं, उनका कहना है कि दिन में उनके पास काम होता है ऐसे में रात में पढ़ाई करते हैं। सबसे पिछड़े ब्लॉक ओड़गी के कई स्थानों पर सौर उर्जा के माध्यम से ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इसी योजना के तहत ग्राम पंचायत महुली के पहाड़पारा में सोलर सिस्टम स्थापित किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पावर प्लांट ठीक चल रहा था, लेकिन एक दिन विभाग के अधिकारी कर्मचारी प्लांट में पहुंचे, उस दिन से सोलर पावर प्लांट पूर्ण रूप से बंद है। जबकि उस दिन कहा गया था कि हम लोग प्लांट को सुधार कर रहे हैं, आज से प्लाट पूर्ण रूप से अच्छे से रात भर चलेगा लेकिन उसी दिन से ग्राम पंचायत महुली पहाड़ पारा के 130 परिवार अंधरे में हैं। एक माह से सौर ऊर्जा का यह प्लांट खराब पड़ा है, जिसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सिस्टम खराब होने के कारण पूरा गांव अंधेरे में डूबा है और ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।

बिजली नहीं होने से जंगली जानवरों का रहता है खतरा
गांव काफी अंदर होने के कारण जंगल से लगा हुआ है। जहाँ रात में ढिबरी या लालटेन से काम चलाना पड़ता है। आये दिन क्षेत्र में जंगली जानवरों का आना जाना लगा रहता है। क्षेत्र में बिजली नहीं होने से रात के अंधेरे में जंगली जानवरों का खतरा बना रहता हैं। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहां संसाधनों का अभाव है। ऐसे में ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं होने से सबसे अधिक समस्या छात्रों को हो रही है। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Mahuli, children work during the day and study in the light of Dhibri at night, yet Creda's officers are careless


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38xY8I5
via IFTTT

No comments