Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पांच दिसम्बर से पटरी पर लौटेगी अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस

पश्चिम मध्य रेलवे से संचालित होने वाली जबलपुर ट्रेन का परिचालन रेलवे बोर्ड ने एक बार पुनः आरम्भ करने का निर्णय लिया है। उक्त ट्रेन को रेल्वे फिलहाल स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित करेगी, जो पुराने समय सारिणी से प्रतिदिन नियमित संचालित होगी। अंबिकापुर स्टेशन से वर्तमान में केवल अंबिकापुर दुर्ग ट्रेन का संचालन हो रहा है। अब पांच दिसम्बर से जबलपुर ट्रेन का परिचालन आरंभ होने से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा सुगम होगी। यात्री ट्रेन में यात्रा करने वालों को कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करना होगा ट्रेन संख्या 01265 जबलपुर मदनमहल से पांच दिसम्बर को दोपहर 12.50 बजे चलकर रात 11 बजे अंबिकापुर स्टेशन पहुंचेगी। फिर यही ट्रेन 01266 नम्बर से छह दिसम्बर प्रातः 6.15 बजे चलकर सवा तीन बजे जबलपुर मदनमहल स्टेशन पहुंचेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39uQm3S
via IFTTT

No comments