राजस्व लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ तो परिवहन अफसरों पर होगी कार्रवाई
परिवहन विभाग ने निर्धारित लक्ष्य प्राप्त नहीं करने वाले अफसरों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। निर्धारित राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रादेशिक परिवहन अधिकारी व निरीक्षकों को फील्ड में जाना होगा। इसको लेकर रविवार को संयुक्त परिवहन आयुक्त जयपुर ने परिवहन निरीक्षकों, जिला परिवहन अधिकारियों व प्रादेशिक परिवहन अधिकारी की बैठक ली। फिर संयुक्त परिवहन आयुक्त ने प्रादेशिक परिवहन अधिकारी को साथ लेकर बिना टैक्स सड़क पर चलने वाले वाहनों की चैकिंग की।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी रामनारायण बडग़ुजर ने बताया कि संयुक्त परिवहन आयुक्त नानूराम चोयल ने राजस्व लक्ष्य प्राप्त नहीं करने वाले अफसरों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सुमन भाटी, नेमीचंद पारीक, जिला परिवहन अधिकारी विनोद लेधा, गणपत पूनड़, सांख्यिकी निरीक्षक भोमाराम चौधरी आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KgCvnI
via IFTTT
No comments