कृषि मंडी से सटाकर अवैध निर्माण कर बना ली कैंटीन
शहर सहित आसपास शासकीय जमीन पर बेजा कब्जाधारियों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन शिकायत के बाद भी प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है।
मनेंद्रगढ़-अंबिकापुर मार्ग में राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 43 के किनारे कृषि उपज मंडी स्थित है। इसकी चहारदीवारी से सटकर मेन गेट के पास अतिक्रमण कर भवन खड़ाकर कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। कैंटीन कृषि उपज मंडी में कार्यरत कर्मचारी की बताई गई है। वर्तमान में कृषि उपज मंडी में धान की खरीदी भी हो रही है। अधिकारियों का आना-जाना भी लगा है, लेकिन सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर खड़े भवन की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बताया जाता है कि मंडी से सटकर जब कैंटीन का निर्माण किया जा रहा था। जब पूर्व एसडीएम आरपी चौहान अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन राजनीतिक दबाव से बिना कार्रवाई बैरंग लौटना पड़ा था। इसी प्रकार शहर के मौहारपारा इलाके में स्थित वार्ड 4 का शासकीय प्राथमिक शाला भी अतिक्रमण की भेंट चढ़ता जा रहा है।
स्कूल परिसर के प्रवेश द्वार के सामने मौहारपारा निवासी कमला पांडेय द्वारा दीवार खड़ी कर गौशाला का निर्माण कर लिया गया है। आजाक प्राथमिक शाला की प्रधानपाठिका सरला मिंज ने एसडीएम से शाला परिसर में अतिक्रमण की शिकायत करते हुए भूमि का सीमांकन कराकर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई जिसकी वजह से अतिक्रमणकारी के हौसले बढ़ रहे हैं। इससे दिनों-दिन बेजा कब्जा किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JQ55vp
via IFTTT
No comments