सर्व समाज समरसता समिति ने लाेगाें काे इतिहास व परंपरा से जोड़ने दिया प्रशिक्षण
सर्व समाज समरसता समिति ने लाेगाें को इतिहास, संस्कृति और परंपरा से जोड़ने के उद्देश्य से जामड़ीपाट पाटेश्वर धाम में भारतीय संस्कृति एवं परंपरा पर व्याख्यान माला व प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। ये प्रशिक्षित कार्यकर्ता अपने कार्यक्षेत्र में आसपास के लोगों के साथ सरलता से संवाद कर मार्गदर्शन करेंगे। प्रशिक्षण कुल पांच सत्रों में हुआ। शिविर में 40 पुरुष और 15 महिलाओं ने शामिल होकर भारतीय संस्कृति परंपरा पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रथम सत्र में हिन्दू समाज, जातियां और अस्पृश्यता पर संगठन मंत्री सर्व समाज कृष्णा साहू, द्वितीय सत्र में अहिन्दुकरण का दुष्प्रभाव एवं कारण पर मानस वक्ता ग्राम निकुम रेवेन्द्र कुमार वैष्णव, तृतीय सत्र में आग्रह व्रत क्या व इसके महत्व पर आशीष अग्रवाल व चतुर्थ सत्र में सोशल मीडिया का प्रभाव व उपयोगिता विषय पर आशीष अग्रवाल अाैर पांचवें सत्र में वर्तमान परिदृश्य में सामाजिक संगठन की भूमिका पर महात्यागी बाबा बालकदास ने व्याख्यान दिया। प्रशिक्षण शिविर पूर्णतः निशुल्क रखा गया था। प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन कर चंदन का टिका एवं रक्षा सूत्र बांध कर ही प्रशिक्षण स्थल पर प्रवेश दिया गया। प्रशिक्षण में राजू राठी, पवन कुमार गंगबेर, मुकेश अग्रवाल, जसकेतन बिसि, सत्या साहू, द्रोपती साहू, सौरभ लोढ़ा, एमएस श्रीजीत, राकेश देवांगन, मनोज दुबे, अरविंद सौरभ, मुकेश सेठी, नंदा पसीने, मनन गुप्ता, गजाधर साहू, गौतम मैती, भूषण निर्मलकर, रामेश्वर साहू, सोमेश जायसवाल, ममता नेताम, संजीव सिंग, प्रेम जैन, रोमी जैन, मनीषा अग्रवाल, राजेश पटेल, संजय जैन, कमल कृष्णकांत साहू, नवीन साहू शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pplcjb
via IFTTT
No comments