Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सीआरपीएफ के जवान ने सीने में मार ली गोली, रायपुर रेफर

जिले से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित मोदकपाल कैंप में सीआरपीएफ 170 बटालियन के जवान ने अपने ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली, जवान की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के विषय में डीआईजी कोमल सिंह ने बताया कि घायल जवान शिब्बू एस वर्तमान में मोदकपाल कैंप में पदस्थ है।
रविवार देर रात ड्यूटी के दरमियान उसने अपने सर्विस रायफल एके-47 से खुद को बाएं सीने में गोली मारकर घायल कर लिया। शिब्बू एस तामिलनाडु के त्रिवेंद्रम जिले का निवासी है। जवान द्वारा खुद को गोली मारने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस तरह अचानक जवान द्वारा खुद को गोली मारने से पूरे कैंप में अफरा तफरी का माहौल बन गया। जवान को तत्काल इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया, यहां पर प्राथमिकी इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे करीब रात 1 बजे हेलिकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया, जहां निजी अस्पताल में घायल जवान का इलाज चल रहा है। जवान की हालत अभी स्थिर बनी हुई है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Ruv5s
via IFTTT

No comments