Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सड़क पर बेतरतीब खड़ी हुई गाड़ियों को हटाने के निर्देश

जिला परिवहन अधिकारी ने किरंदुल-बचेली मुख्य मार्ग पर खड़े वाहनों को तत्काल हटाने का आदेश जारी किया है। किरंदुल-बचेली मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को हटाने के लिए नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के उपाध्यक्ष डीएम सोनी ने डीटीओ को पत्र लिखा था, जिस पर यह कार्रवाई की गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा नगर के मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से ट्रकों की पार्किंग को लेकर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी को लेकर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने जिला परिवहन अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्र जारी किया गया है। डीटीओ ने बस्तर जिले के उड़नदस्ता प्रभारी को पत्र लिखकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने कहा है। सभी चाहते हैं कि आपसी सहयोग से इस समस्या का स्थायी समाधान निकले, ताकि बचेली, किरंदुल के निवासी सुरक्षित आवागमन कर सकें।
साथ ही आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से भी बच सकें। नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा लगातार जनहित के कार्यों पर आवाज उठाकर समस्याओं के निदान करने आवश्यक कदम उठाए जाते रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Instructions to remove the randomly parked vehicles on the road


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nh5aXX
via IFTTT

No comments