Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अब प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा करने वालों के दरवाजे पर लगाया जाएगा नोटिस

प्रापर्टी टैक्स जमा न करने वालों के घरों में नोटिस चस्पा करना शुरू कर दिया गया है। निगम के टार्गेट में वे लोग भी हैं जो किसी कारण पिछले कई वर्षों से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। नामांतरण नहीं कराने वाले को भी नोटिस भेजकर प्रक्रिया पूरी करने को कहा जा रहा है। इनमें ज्यादातर ऐसे लोग हैं जिन्होंने बिल्डर से मकान खरीदने के बाद भी नामांतरण नहीं कराया है। नामंतरण नहीं होने से उनके नाम से टैक्स जारी नहीं हो रहा है। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है।

निगम ने इस साल 135 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा है। 31 मार्च 2021 से पहले इस लक्ष्य हासिल करना है। निगम प्रशासन अब तक 40 करोड़ टैक्स ही वसूला सका है। अब बाकी बचे चार महीने में निगम को लगभग 95 करोड़ वसूलना है।

अब तक जितना टैक्स वसूला जा चुका है वह पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। पिछले साल इस समय तक निगम लगभग 80 करोड़ वसूल चुका था। महापौर एजाज ढेबर ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद ही निगम का अमला फील्ड में उतरा और बड़े बकायादारों के घरों में नोटिस चस्पा की जा रही है।

मार्च का इंतजार न करें, शीघ्र जमा करें टैक्स : निगम
निगम ने इस साल का टैक्स जमा करने के लिए भी लोगों से अपील की है। निगम अफसरों का कहना है कि हम सभी लोगों को जल्द से जल्द टैक्स जमा करने के लिए कह रहे हैं ताकि आखिरी समय में दिक्कत न हो। आमतौर पर मार्च में टैक्स जमा करने के लिए लोग निगम पहुंचते हैं। उस समय भीड़ काफी बढ़ जाती है। लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए लोगों से कहा रहा जा रहा है कि मार्च का इंतजार न करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now notice will be put on the door of those who do not deposit property tax


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hlqNnV
via IFTTT

No comments