Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

प्रदेश में पहला ऐसा वर्चुअल दीक्षांत समारोह, जिसमें एनिमेटेड की जगह असल रूप में प्रकट होंगे छात्र, फिर मेडल लेते ही अदृश्य

इस साल शिक्षा के क्षेत्र में उदयपुर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) की रैंकिंग में देश में 21वें और प्रदेश में टॉपर रहने वाली महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) का 24 दिसंबर को दीक्षांत समारोह होगा। लेकिन यह इतना अनूठा होगा कि प्रदेश में अब तक किसी भी यूनिवर्सिटी में नहीं हुआ। इस वर्चुअल समारोह के लिए ऐसा प्रजेंटेशन तैयार किया गया है, जिसमें गोल्ड मेडल पाने वाले छात्र-छात्राएं कुलपति व अन्य मेहमानों के हाथों पदक पहनते दिखाई देंगे।

वे नाम पुकारे जाने पर कुलपति के सामने प्रकट होंगे और मेडल लेते ही गायब हो जाएंगे। ऐसा समारोह अब तक आईआईटी मद्रास में हुआ है। आईआईटी बॉम्बे व जोधपुर में भी वर्चुअल आयोजन हुए हैं, लेकिन उनमें छात्रों की असल इमेज की जगह एनिमेटेड इमेज थी। इस दीक्षांत समारोह में छात्र व पदक देने वाले मेहमानों की इमेज एनिमेटेड होने के बजाय असली होगी। कुलपति प्रो. एनएस राठौड़ ने बताया कि इस बार 32 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और 712 को उपाधियाें का वितरण होगा। गोल्ड मेडलिस्ट के अलावा अन्य डिग्री व मेडल पाने वालों के फोटो, नाम आदि स्क्रीन पर डिस्प्ले होंगे।

32 छात्रों को दिए जाएंगे स्वर्ण पदक 712 छात्रों को मिलेंगी उपाधियां

सीटीएई के डीन डाॅ. अजय शर्मा ने बताया कि इस वर्चुअल दीक्षांत समारोह के लिए मिक्स्ड रियलिटी एनिमेटेड टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया है। मकसद था कि एनिमेटेड के बावजूद बनावटी जैसा कुछ नहीं दिखे। स्क्रीन पर प्ले होने के बावजूद छात्र भी असल होंगे और उन्हें पदक देने वाले मेहमान भी। इसे तैयार करने के लिए समारोह का मंच तैयार किया गया। कुलपति और अन्य मेहमानों के जरिये ऐसा वीडियो बनाया गया, जैसे वे किसी के गले में मेडल डाल रहे हों। इसके बाद मेडल पाने वाले छात्रों के अलग-अलग वीडियो ऐसे बनाए गए, जैसे वे मेडल पहन रहे हों। फिर उनके नामों की घोषणा, मेडल देने और पहनने की मिक्सिंग की।

शिक्षा में इस साल तीसरी बार बढ़ेगा हमारा गौरव

उदयपुर के नाम इस साल शिक्षा के क्षेत्र में दो और खिताब जुड़ चुके हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च की रैंकिंग में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्रदेश में टॉप रहा है। इसके अलावा हाल ही जारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में मोहनलाल सुखाड़िया प्रदेश में स्टेट यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में टॉप पर रहा था। देश में 150 से 200 के बीच रैंक रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेडल पहनेगा


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3r9TJnj
via IFTTT

No comments