Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अधिकारी-कर्मचारियों ने मशाल लेकर किया प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए तहसील में दोपहर 3 बजे मशाल रैली निकाली गई। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में अपनी मांगों को लेकर एसडीएम राजस्व योगेन्द्र श्रीवास को एक ज्ञापन सौंपा।
छत्तीसगढ़ लिपिक शासकीय कर्मचारी संगठन के महामंत्री अरुण कुमार रवानी, अध्यक्ष गिरीश कुमार सिंह, राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष हेमराज यादव ने बताया कि राज्य शासन को समय-समय पर ज्ञापन देकर निराकरण के लिए ध्यानाकर्षण कराया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा मांगों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने से अधिकारी व कर्मचारी में आक्रोश है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। दीपावली पूर्व घोषणा की उम्मीद की जा रही थी। इस दौरान लंबोदर प्रसाद यादव, अविनाश कुमार सिन्हा, जितेंद्र बघेल, रोहित कुमार बंजारे, हीरा लाल गोपाल, अनिल कुमार मिर्रे, बालक राम कुर्रे, नित्यानंद बोहीदार, श्रीमती एफ तिर्की, टीकम सिंह बाज, प्रतिक राजा श्रीवास्तव, प्रदीप नारगे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

तीसरे चरण का आंदोलन 19 को, रायपुर में प्रदर्शन
कर्मचारी संगठन के महामंत्री अरूण रवानी ने बताया कि प्रदेश भर के अधिकारी कर्मचारी वेतनमान, नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने, महंगाई भत्ता लागू करने, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति, पेंशनरों संबंधी समस्या,जन घोषणा पत्र में उल्लेखित मांग, पुरानी पेंशन योजना, पटवारियों को पदोन्नति एवं लैपटाप देने जैसी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। मांग नहीं मानने पर 19 दिसंबर को तीसरे चरण में प्रदेश भर से अधिकारी कर्मचारी रायपुर पहुंचेंगे और बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर प्रदर्शन करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Officer-employees demonstrated with a torch


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IF5zEo
via IFTTT

No comments