Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

स्टेट हाइवे का पुल टूटनेे से आवागमन में हो रही परेशानी

लवाकेरा से कोतबा तक बनी स्टेट हाइवे की सड़क पर खारीबहार के मिशन स्कूल के पास 2 साल पहले पुलिया का निर्माण कराया गया था। लेकिन पुल के बीचों बीच टुट जाने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल के टूटने के बाद कई बार ग्रामीणों ने संबधित अधिकारियों को अवगत कराया। बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इस सड़क का निर्माण और देख रेख की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी करता है। लेकिन पुल के टूट जाने और कई हादसा हो जाने के बाद भी विभाग इसके मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जर्जर सड़क और टूटे पुल से कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। पुल के दोनों साइड में विभाग द्वारा कोई संकेत बोर्ड तक नहीं लगाया है। जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है।
इस पुल से लगा है स्कूल - जर्जर पुल से 100 मीटर की दूरी में मिशन स्कूल है। जहां रोजाना छोटे छोटे बच्चों का आना जाना लगा रहता है। वही हायर सेकंडरी स्कूल लवाकेरा जाने के लिए भी इसी सड़क का उपयोग किया जाता है। इसी सड़क पर नेताओं का भी आना जाना लगा रहता है। इस मार्ग का उपयोग लोग झारसुगुड़ा के हवाई अड्डा एवं रेलवे स्टेशन जाने का उपयोग करते है। हाल ही में इसी रास्ते से मंत्री अमरजीत भगत आए थे। बावजूद इसके किसी को नजर नहीं आया।

इस्टीमेट बनाकर भेजा है
"पुलिया का इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर स्लैब तोड़कर नया निर्माण किया जाएगा। बोर्ड भी 2 बार लगाया गया था जो चोरी हो गया। अब ईट से बोर्ड बनाया जाएगा।''
-पराश कैथल, सब इंजीनियर, फरसाबहार



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Trouble in traffic due to breaking of state highway bridge


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oJsgGP
via IFTTT

No comments