Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

न मास्क न सोशल डिस्टेंस का पालन

कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने जागरूकता कार्यक्रम चला रखा है। इसके बावजूद लोगों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। कोंटा के साप्ताहिक बाजार में आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा से सब्जी व अन्य जरूरी सामान लेकर व्यापारी भी पहुंचे। इस बाजार में न तो लोग मास्क लगाते नजर आए और न ही सामाजिक दूरी का पालन ही कर रहे थे। मास्क न लगाने पर जुर्माना के प्रावधान का भी यहां कोई असर नहीं दिख रहा है।

दुकानदार भी नहीं लगा रहे हैं मास्क
साप्ताहिक बाजार में ग्रामीण महिलाएं कोरोना वायरस से बचने मास्क की जगह अपनी साड़ी के पल्लू को बांधे दिखे, जबकि ज्यादातर शिक्षित व सभ्य लोग बिना मास्क के ही बाजार में घूमते रहे। साप्ताहिक बाजार के अलावा इधर कोंटा नगर पंचायत के अंतर्गत हर दिन लगने वाले बाजार में भी स्थिति लापरवाही से भरी पड़ी है। न तो दुकानदार और न ही ग्राहक मास्क का प्रयोग कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Invitation to Corona: Neither Mask nor Social Distance Followed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p8xrR4
via IFTTT

No comments