Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

निर्माण में बिचौलियों की भूमिका करेंगे खत्म

बगीचा ब्लॉक के सभी पंचायतों के सरपंचों ने निर्णय लिया कि अब वे पंचायती कामों में बिचौलियों व ठेकेदारों की भूमिका को मिलकर खत्म करेंगे। क्योंकि निर्माण कार्यों में उनकी सक्रियता बढ़ गई है और गांव के विकास कार्यों गुणवत्ताहीन हो रहे हैं। इससे बदनामी सरपंचों की हो रही है और लाभ अफसर व ठेकेदार उठा रहे हैं। बैठक सरपंच संघ के अध्यक्ष ललित नागेश, जनपद अध्यक्ष जगन राम एवं उपाध्यक्ष सुरेश जैन की उपस्थिति में हुआ। जहां कुछ सरपंचों ने सचिवों के मनमानी रवैये से भी परेशान होने की बात रखी। ब्लाॅक अध्यक्ष ललित नागेश ने सभी सरपंचों को कहा कि सरपंचों पर हो रहे दुर्व्यवहार एवं अत्याचार के लिए सभी सरपंचों को एकजुट होना होगा। सरपंचों ने अफसरों की ओर इशारा करते हुए कहा कि अफसर सचिवों की बैठक लेते हैं। सरपंचों का आज तक एक भी बैठक नहीं बुलाई गई है। वहीं पंचायतों में मिलने वाले विभिन्न विकास कार्यों में राशि आबंटन की जानकारी भी सचिव द्वारा सरपंचों को नहीं दी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Middlemen will finish their role in construction


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39APudT
via IFTTT

No comments