Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

गाेंदवारा में सेक्स रैकेट, छापे में युवक व दो युवतियां गिरफ्तार

गोंदवारा के बसंत विहार कॉलोनी में सोमवार रात सेक्स रैकेट फूटा है। पुलिस ने छापा मारकर दिल्ली-बिहार की दो युवती, एक महिला दलाल और युवक को गिरफ्तार किया है। पिछले दो महीने से वहां सेक्स रैकेट चल रहा था। वहां कुछ और युवतियों को देखा गया था, जो कुछ दिन पहले चली गई है। पुलिस ने जब छापा मारा तो दो युवती मिली है। मकान की तलाशी में कुछ सामान भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया के गोंदवारा में बसंत विहार कॉलाेनी है। जहां 40 साल की महिला ने मकान किराया पर लिया है। उसके यहां हर महीने लड़कियां आती-जाती रहती थी। उसके घर पर युवकों का काफी आना-जाना था। खासतौर पर रात के समय वहां पर लोग कारों से आते थे।

लोगों के आने-जाने के कारण कॉलोनी वाले परेशान थे। हर महीने नई-नई युवतियां दिखाई देती थी। लोगों को शक हुआ। कॉलोनी वालाें ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस ने सोमवार को छापा मारकर दिल्ली की 24 वर्षीय और बिहार की 25 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है।

वहां संतोषी नगर का अंशराज भी मिला है। अंशराज वहां आने का कारण नहीं बता पाया। पुलिस ने चारों का मोबाइल जब्त किया है। मोबाइल को जांच के लिए साइबर सेल भेज दिया गया है। उनके वाट्सएप चैट की जांच की जाएगी। आरोपियों से जो भी जुड़े होंगे, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sex racket in Gendwara, youth and two girls arrested in raid


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jpv2lB
via IFTTT

No comments