Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचेंगे तभी समाज का विकास संभव है: बघेल

कुर्मी संझा का आयोजन रविवार को डंगनिया स्थित चंद्राकर छात्रावास में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल यहां माैजूद रहे।

उन्होंने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज दलगत राजनीति से ऊपर है। हमें इन सबसे ऊपर उठकर सोचना होगा तभी समाज का विकास हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लता ऋषि चंद्राकर ने की। सांसद बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ से प्रेम करने वाला ही असली छत्तीसगढ़िया है। अगर मन में हिम्मत और हौसला हो तो सभी कार्य संभव है।

कोरोनाकाल में मिलन पुस्तिका का प्रकाशन इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सम्मान व्यक्ति का नहीं, समाज का हाेता है। इसे मानने वाला व्यक्ति ही आगे बढ़ सकता है। कुर्मी समाज शुरू से नेतृत्व करते आ रहा है। शिवाजी महाराज, सरदार वल्लभभाई पटेल इसके उदाहरण हैं। विधायक केशव चंद्रा ने कहा कि हमें मिलकर सामाजिक उत्थान करना है। प्रतिभाओं को आगे लाना होगा। पार्टी-दल के ना होकर हम सभी को सिर्फ और सिर्फ समाज के लिए सोचना होगा। आज समाज के लोग प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में है। क्षमता की कोई कमी नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34LNdJR
via IFTTT

No comments