लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
पाल रोड क्षेत्र से एक युवती अपने परिचित सजातीय बंधु के साथ चली गई। कुछ महीने उसके साथ जयपुर में रही, फिर वापस आ गई। अब युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसमें युवक के परिवार के लोगों पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया है। उसने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में नामजद रिपोर्ट दी।
थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि 23 साल की युवती ने रिपोर्ट में बताया कि 15 अगस्त को उसका परिचित युवक बाइक पर बिठाकर उसे पावटा ले गया, जहां एक स्थान पर उससे दुष्कर्म किया। फिर वह उसे लेकर जयपुर स्थित कोटपूतली क्षेत्र में लेकर गया।
वहां पर युवक और उसके परिजनों ने उसे बंधक बनाकर रखा और 15 नवंबर तक उससे यौनाचार किया। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने सजातीय बंधु के साथ रही थी, लेकिन बाद में मारपीट करने लगा। पुलिस ने बताया कि वह लिव इन रिलेशन में थी। हालांकि घटना को लेकर केस दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33LoTHt
via IFTTT
No comments