Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

उदयपुर से आएगी डूंगरपुर में कोरोना वैक्सीन, एक व्यक्ति काे दो बार लगेगी

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आ रही वैक्सीन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर कृष्णपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में ईडीपी सभागार में जनप्रतिनिधियों, तहसीलदार एवं उपखण्ड अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में एडीएम कृष्णपाल सिंह चौहान ने कहा कि कोविड-19 को लेकर अतिशीघ्र वैक्सीन आ रही है। वैक्सीन को लेकर नकारात्मक सोच ओर अफवाहों में नहीं आए।

जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में वैक्सीनाईजेशन से पूर्व लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने संबंधी जानकारी दें। कार्यशाला में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार परमार ने कहा कि चुनाव के तरीकों के अनुसार वैक्सीनेशन का कार्य होगा। इससे पूर्व रजिस्ट्रेशन होगा। वैक्सीन आने के बाद गाइडलाइन प्राप्त होगी।

अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक गणपति महावर, उप जिला प्रमुख सुरता परमार, उपखण्ड अधिकारी राजेश नायक, राजीव द्विवेदी, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहें।प्रधान देवराम रोत ने कहा कि पल्प पोलियो के समय गलत अफवाह फैली थी। अफवाहों से दूर रहने की बात कही।
कार्यशाला में कोविड-19 वैक्सीन को लेकर डब्ल्यूएचओ के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अक्षय व्यास ने कहा कि तीन फेज में वैक्सीन का कार्य किया जाएगा।

प्रथम फेज मेडिकल, द्वितीय फेज पुलिस, प्रशासन एवं राजस्व, तृतीय फेज में पचास से अधिक उम्र व आमजन को वैक्सीन की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में दो स्टेट डिपो बनाए है, जो उदयपुर व जयपुर में है। वहां से वैक्सीन रीजनल पर आएगी। जहां से हमें प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि डूंगरपुर जिले में 61 कॉल सेंटर बनाए है। वैक्सीनाइजेशन में दस हजार 262 हेल्थ वर्कर को वैक्सीन किया जाएगा। वैक्सीन से पूर्व रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के वैक्सीन का कार्य नहीं होगा। जिस किसी व्यक्ति का वैक्सीन होना है, उसे अपने साथ फोटो आईडी लेकर आना होगा।

वैक्सीन लगाने के बाद 30 मिनट तक होगी निगरानी

उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए तीन कमरे होंगे। जिसमें पहला कमरा वेंटिग, दूसरा कमरा वैक्सीन रूम एवं तीसरा कमरा अब्जर्वेशन के लिए होगा। जिसमें वैक्सीन लगाने के बाद तीस मिनट तक संबंधित व्यक्ति का अब्जर्वेशन होगा। उन्होंने कहा कि वैक्सीलेशन का कार्य घर-घर जाकर नहीं किया जाएगा। नियत जगह पर चिकित्सक की सुविधा उपलब्ध होने पर ही वैक्सीन होगा।

सौ सदस्यों की वैक्सीन के लिए पांच सदस्यों की टीम होगी। जिसमें सुरक्षा गार्ड, वैक्सीलेटर, मोबाइल लेटर एवं ऑबर्जवर होंगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीन का कार्य एक व्यक्ति का दो बार होगा। जिसमें पहली बार होने के 21 दिन बाद दूसरी बार वैक्सीन किया जाएगा। दूसरी बार वैक्सीन से पूर्व भी संबंधित व्यक्ति के माेबाइल पर मैसेज जाएगा। बिना मैसेज ओर बिना फोटो आईडी के किसी भी व्यक्ति वैक्सीन नहीं किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डूंगरपुर. वैक्सीनाइजेशन कार्यक्रम काे लेकर चर्चा करते अधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o2IJpC
via IFTTT

No comments