शादी से लौटकर बीमारी से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
शादी से लौटकर बीमारी से परेशान अधेड़ ने शुक्रवार देर रात फांसी लगा ली। छावनी पुलिस ने बताया कि मृतक मनोज देवांगन (40) निवासी आदर्श नगर कैंप 1 है। टीआई गोपाल वैश्य ने बताया कि मनोज रात करी 11 बजे शादी से घर लौटा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया था। शनिवार सुबह करीब 5 बजे उसका बेटा अजय बाथरुम गया तो घटना का पता चला। मनोज का शव बाथरुम में लटका मिला। पुलिस को परिजन ने बताया कि मनोज बीमारी से परेशान था। संभवत: इस वजह से उसने खुदकुशी कर ली होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/349q5Vn
via IFTTT
No comments