Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कलेक्टोरेट के प्रथम तल पर पहुंचे दिव्यांग तो कलेक्टर बोले- अब नीचे ही होगी मुलाकात

शारीरिक रूप से परेशानियां झेल रहे जिले के दिव्यांग काफी मशक्कत कर लडख़ड़ाते हुए अपनी समस्या बताने कलेक्टोरेट के प्रथम तल पर पहुंचे। दिव्यांगों की समस्या देख कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा जब भी मुलाकात करनी हो ऊपर नहीं आना। नीचे आगंतुकों के लिए लगाई कुर्सियों में बैठे रहना। मैं वहीं पहुंच कर मुलाकात करूंगा। इसके लिए दिव्यांगों ने कलेक्टर का आभार माना।
दिव्यांगों ने कलेक्टर को अपनी समस्या बताते कहा कई शासकीय भवनों, बैंक, पोस्ट आफिस में दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था नहीं है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अबतक कई गांव के दिव्यांगों का यूनिक आईडी कार्ड नहीं बता है। इसकी जानकारी भी पंचायतों में नहीं दी जातीहै। न ही दिव्यांगों के योजनाओं की जानकारी मिलती है। जिले के 80 फीसदी दिव्यांगों को पेंशन नहीं मिल रहा है। रेल्वे व बस पास का न तो लाभ मिल रहा है और न ही निशुल्क राशन। रोजगार गारंटी योजना में भी दिव्यांगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। दिव्यांगों ने कलेक्टर से कहा कि जल्द से जल्द उनकी समस्या को दूर किया जाए। कलेक्टर ने दिव्यांगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर से भेंट करने वाले प्रतिनिधी मंडल में संतोष हिरवानी, ईश्वर छाटा, अनिता, बनमाली साहू आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Divyang reached the first floor of the collectorate, then the collector said - now the meeting will be below.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WHoulf
via IFTTT

No comments