Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

उपभोक्ता दवा केंद्रों में धांधली के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

राजकीय अस्पतालों में उपभोक्ता दवा केंद्रों की व्यवस्था की जांच की मांग को लेकर पीसीसी मेंबर व राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसाइटी सदस्य क्रांति तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एमबीएस परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की।
तिवारी ने बताया कि उपभोक्ता दवा केंद्रों की जांच के लिए भी पूर्व में मांग की जा चुकी है। संभव है कि इसको लेकर राज्य सरकार ने कार्यवाही भी शुरू कर दी हो। जिसे दबाने के लिए भाजपा नेता सरकार पर दबाव बना रहे हैं। जेकेलोन में बच्चों की मौत पर राजनीति कर रहे हैं। तिवारी ने कहा वर्षों से भाजपा नेता उपभोक्ता दवा केंद्रों का सहारा लेकर व्यावसायिक हित साध रहे हैं।

इन भाजपा नेताओं ने राजकीय व्यवस्था में दवा व्यवसायी के जरिए करोड़ों-अरबों की संपत्ति बनाई है। भाजपा नेताओं के संरक्षण में उपभोक्ता केंद्रों के जरिए भारी दवा घोटाले हो रहे हैं। राजकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का हक मारा जा रहा है। अगर उपभोक्ता दवा केंद्रों की जांच हाे तो कई अनियमितताएं उजागर होंगी। प्रदर्शनकारियों में एडवोकेट मनीष गुर्जर, हर्ष शर्मा, मुकेश भटनागर, अमीन रंगरेज, धीरेन्द्र शर्मा, अखिलेश शर्मा, सौरभ विजय आदि माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congress protests against rigging in consumer drug centers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lq7PAo
via IFTTT

No comments