Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कैंप में ठंड से बचने जलाए अलाव में झुलस गई महिला

बांगापाल के राहत शिविर कैंप में एक महिला अंगीठी की आग में झुलस गई जिसे संजीवनी 108 की टीम ने प्राथमिक उपचार कर जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक बांगापाल राहत कैंप में रहने वाली 40 वर्षीय पाकली घर में अकेली थी और ठंड से बचने के लिए सुबह लगभग 4 बजे अंगीठी जलाकर बैठी थी। उसी दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई कपड़े की वजह से आग तेजी से उसके शरीर फैली और उसका पेट, कमर व पैर बुरी तरह से झुलस गया।
घर में अकेले होने के कारण आग पर तुरंत काबू नहीं पा सकी। ग्रामीणों को जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना 108 की टीम को दी। घटना की सूचना मिलते ही गीदम की 108 टीम ने मौके पर आकर प्राथमिक उपचार किया। फिर ईएमटी खूब लाल और पायलट रोशन लाल साहू द्वारा उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A woman burnt in a bonfire in the camp to escape the cold


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3my2zIB
via IFTTT

No comments