Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कम खरीदी की सूचना से भड़के किसान

ग्राम बुदेली में रोजाना 1200 क्विंटल धान खरीदी हो रही थी लेकिन गुरुवार को इसमें कटौती करते 500 क्विंटल धान खरीदी करने सूचना चस्पा की गई। इसकी जानकारी होते ही किसान खरीदी केंद्र पहुंचे तथा जानकारी ली तो बताया गया धान का उठाव नहीं होने से खरीदी केंद्र में जगह की समस्या है। इसी के चलते रोजाना खरीदी के लिमिट में और कटौती की गई है। इसे लेकर किसान भड़क गए तथा खरीदी केंद्र में हंगामा कर दिया। पहले हमालों तथा उसके ऑपरेटर से किसानों की जमकर बहस भी हुई।
नरहरपुर विकासखंड के ग्राम बुदेली लैंप्स में बुधवार को सुबह किसान पहुंचे तो वहां सूचना चस्पा देखी जिसमें प्रतिदिन 1200 क्विंटल धान खरीदी में कटौती करते लिमिट 500 क्विंटल करना लिखा गया था। बुधवार को कई किसान टोकन कटवाने पहुंचे लेकिन लिमिट में कटौती के चलते आधे से भी कम किसानों का टोकन कट पाया। इसे लेकर किसान भड़क गए तथा खरीदी केंद्र में जमकर हंगामा कर दिया। किसानो का कहना है इस बार धान खरीदी के नाम तरह तरह से परेशान किया जा रहा है। एक ओर बारदाना को लेकर वे परेशान हैं। बारदाना की व्यवस्था कर पहुंचे तो धान खरीदी में कटौती का नया बहाना कर दिया। किसानों की शिकायत पर बुदेली लैंपस समिति अध्यक्ष नसीबा नेताम भी मौके पर पहुंची। टोकन नहीं कटने से नाराज किसान संजु चंद्रवंशी, मानसिंग नेताम, आदि ने कहा पहले धान खरीदी लिमिट 1200 क्विंटल था जिसे कम करके 500 क्विंटल कर दिया गया। इससे 20 किसानो का टोकन नहीं काटा गया और एक सप्ताह के बाद बुधवार को समय दिया गया है।
बुदेली धान खरीदी केंद्र में 18 हजार 98 क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है जिसमं से सिर्फ 2040 क्विटल ही धान का परिवहन हो पाया है। खरीदी केंद्र में 16 हजार 958 क्विंटल

हमाल को देर रात तक करना पड़ता है काम
आपरेटर ने किसानो से कहा 500 क्विंटल लिमिट करने का कारण परिवहन के अलावा हमाल भी हैं क्योंकि जगह नहीं होने से ऊपर तक स्टैक जमाने में हमालों को परेशानी होती है। हमाल भी लिमिट घटाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद किसानों का हमालों से भी जमकर विवाद हुआ। बुदेली खरीदी केंद्र में 14 हमाल हैं।

परिवहन नहीं होने के कारण दिक्कत
बुदेली धान खरीदी केंद्र आपरेटर संजय रामटेके ने कहा परिवहन नहीं हो पा रहा है जिससे दिक्कत हो रही है। खरीदी केंद्र में जगह कम होने से हमालों को धान के स्टेप ऊपर तक लगाने पड़ते हैं। वे भी परेशान हो रहे हैं। परिवहन शुरू होने के बाद लिमिट घटाने की समस्या नहीं होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L517Qm
via IFTTT

No comments