लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकृत करें: कावरे
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर महादेव कावरे ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के आवेदन, कोविड-19 जांच के लक्ष्य की जानकारी, धान खरीदी, गोधन न्याय योजना, वन अधिकार पत्र, मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम सहित अन्य कार्यों के संबंध में एक-एक करके अधिकारियो से जानकारी लेते हुए समीक्षा की। बैठक में एसपी बालाजी राव, सहायक कलेक्टर रोहित व्यास, अपर कलेक्टर आईएल ठाकुर, एसडीएम, सीईओ, सीएमओ, तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर कावरे ने कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएमएचओ को विभिन्न ब्लॉकों में कोरोना टेस्ट के दिए गए लक्ष्य के संबंध में जानकारी लेते हुए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में जांच संख्या बढ़ाने एवं लक्ष्यानुसार टेस्ट पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को ब्लाॅक स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक लेने एवं जिले में वैक्सीन के भंडारण एवं संधारण के लिए कोल्ड चेन मेंटेन करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर उनको प्रशिक्षण प्रदान करने की हिदायत दी। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान जिले में धान खरीदी के संबंध में जानकारी लेते हुए टोकन काटने में छोटे एवं लघु किसानों को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए संवेदनशील एवं अंतरराज्यीय सीमा से लगे खरीदी केन्द्रों में विशेष निगरानी बरतने की बात कही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39UQPMP
via IFTTT
No comments