Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कांकेर में कोरोना के 10 नए केस मिले

रविवार को जिले में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इसमें कांकेर शहर में चार व उससे सटे गांव में एक मरीज शामिल है। चौकाने वाली बात यह है कि एक ओर कोरोना के संक्रमण को रोकने पूरा स्वास्थ्य विभाग का अमला डटा होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन शनिवार को पॉजिटिव पाई गई गोविंदपुर की बालिका 24 घंटे बाद भी इलाज मुहैया नहीं कराया जा सका है। जिससे कोरोना को लेकर किए जा रहे स्वास्थ्य विभाग के दावे की पोल खुल रही है।
इसके पहले भी शहर के अंदर एसी शिकायतें आती रही है। जिला मुख्यालय व उससे सटे हुए गांव के हालात देख इससे दूर दराज के गांव का अंदाजा लगाया जा सकता है। सप्ताह भर पूर्व गोविंदपुर के एक शिक्षक का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे इलाज के लिए रायपुर में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी जांच में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ी
जिले में अबतक कुल 6287 मरीज पाए जा चुके हैं। इसमें 107 एक्टिव मरीज हैं। इनमें भी भर्ती मरीजों की संख्या 30 के करीब पहुंच चुकी है। दुर्गूकोंदल व नरहरपुर कोविड सेंटर में सभी बेड खाली हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3buEf7Q
via IFTTT

No comments