Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नौकरानी का काम मांगा, 11 हजार के जेवर लेकर भागी

शहर के नमनाकला राइस मिल इलाके में घर में नौकरानी का काम मांगने के बहाने तीन दिन पहले एक महिला गई। मकान मालिक जयेश वर्मा ने जरूरत होने पर उसे काम पर रखने आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि महिला कौशल्या बाई ने काम के बारे में जानकारी लेने घर के अंदर गई। इसी दौरान महिला कमरे से सोने व चांदी का करीब 11 हजार कीमती जेवर लेकर फरार हो गई। इसके बारे में तब पता चला जब मकान मालिक की मां आई। महिला ने जयेश को अपना आधार कार्ड भी दिखाया था ताकि उसके ऊपर वे भरोसा कर लें। इस तरह घर से चोरी होने से वे हैरान रह गए और पुलिस में रिपोर्ट की। पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की तो रविवार को नमनाकला में एक किराए के घर से आरोपी महिला गिरफ्तार हो गई। पूछताछ में उसने चोरी करने की बात कबूल की और उसके कब्जे से जेवर भी बरामद हो गया। पुलिस ने बताया कि महिला मूलत: मूलत: मध्यप्रदेश अनूपपुर जिला अंतर्गत बिजुरी बहेरापारा के छतई कोठी की रहने वाली है। उसके खिलाफ मनेंद्रगढ़ में चोरी के कई अपराध दर्ज है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JEHJcn
via IFTTT

No comments