Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बस्तर जिले में कांग्रेस ने बनाए 12 नए ब्लॉक अध्यक्ष, किसी भी अल्पसंख्यक को मौका नहीं

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने एक दिन पहले पूरे प्रदेश के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति वाली सूची जारी कर दी है। बस्तर जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर 12 नये ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं। जो सूची पीसीसी की ओर से जारी की गई है उसमें ब्लॉक अध्यक्ष के नाम के सामने उनका वर्ग यानि वे किसी वर्ग से आते हैं यह भी लिखा हुआ है।
बस्तर जिले में 12 नए अध्यक्षों में एक अध्यक्ष सामान्य वर्ग, 7 अध्यक्ष अजजा, अन्य पिछड़ा वर्ग से तीन और अजा वर्ग से एक अध्यक्ष बनाया गया है। जिले में किसी भी ब्लॉक में अल्पसंख्यक वर्ग के नेता को अध्यक्ष की कमान नहीं दी गई है। पूरी सूची में सभी वर्गों को इलाके के हिसाब से नेतृ्त्व दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है अल्पसंख्यक वर्ग को पीसीसी में जगह दी जाएगी।
अभी जो नई लिस्ट आई है उसमें सामान्य वर्ग से राजेश चौधरी को जगदलपुर उत्तर का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह जगदलपुर दक्षिण से अजा वर्ग के कैलाश नाग, नानगुर ब्लॉक में नीलू राम बघेल को अजाजा वर्ग से तो नगरनार ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर अजजा वर्ग से नियुक्त किया गया है। इसी तरह बस्तर ब्लॉक अध्यक्ष के तौर पर अजजा वर्ग के गणेश बघेल, बकावंड में शिवराम बिसाइ अपिव से, तोकापाल में शाहदेव नाग अजजा से, दरभा में बीरसिंग बघेल अजजा से, लोहंडीगुड़ा में लक्षमण कश्यप अजजा वर्ग से, बास्तानार में चंद्रशेखर ठाकुर अजजा वर्ग से अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह भानपुरी में जितेंद्र जैन अपिव से तो करपावंड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर उत्तम नाईक को अपिव वर्ग से नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि इस सूची में ज्यादातर ब्लॉक अध्यक्षों को बदला नहीं गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L2isJN
via IFTTT

No comments