Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

24 नए केस, मोहल्ला क्लास ले रही शिक्षिका मिली पाॅजिटिव

मंगलवार को जिले में 24 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इसमें कांकेर शहर व उससे सटे गांव में कुल 11 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें भी एक महिला शिक्षिका को पॉजिटिव पाया गया है जो पिछले मोहल्ला क्लास में शामिल होकर बच्चों को पढ़ा रही थी। शिक्षिका के पॉजिटिव आने के बाद से उसके संपर्क में आए छात्र व अन्य दहशत में हैं। शिक्षिका के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अन्य स्कूलों में इसे लेकर चिंता जताई जा रही है।
गोविंदपुर स्थित पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका व उसका पुत्र मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शिक्षिका का पति इसके एक दिन पहले सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। लगातार खांसी आने की शिकायत पर जब सोमवार को पति जांच कराने अस्पताल गया तब इसकी जानकारी शिक्षिका को नहीं थी और वह स्कूल में मोहल्ला क्लास के तहत पढ़ाई करा रही थी। जब पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया तब उसे इसकी जानकारी हुई। मंगलवार को परिवार के अन्य लोगों की जांच की गई तो शिक्षिका व उसका पुत्र भी पॉजिटिव पाया गया। शिक्षिका के स्कूल आने के कारण प्राचार्य ने तीन दिन के लिए स्कूल को बंद करा दिया। साथ ही सभी छात्रों व शिक्षकों को होम क्वारेंटाईन होने कहा गया है। शिक्षिका का परिवार कहां से संक्रमित हुआ है इधर स्कूलों में शुरू किए गए मोहल्ला क्लास में शिक्षिका के पॉजिटिव पाए जाने के बाद से अब पालक बच्चों को भेजने के लिए चिंता जता रहे हैं।

कांकेर में फिर बढ़ रहे मरीज
कांकेर शहर व उसके आसपास के गांव में लगाता मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को शहर में पांच नए मरीज मिले। जबकि ग्रामीण इलाके में 6 मरीज मिले हैं। इसके एक दिन पहले सोमवार को कांकेर में 9 मरीज पाए गए थे। शहर में एक बार फिर मरीजों की संख्या बढऩे से चिंता बढ़ती जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
24 new cases, teacher taking Mohalla class found positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35daft4
via IFTTT

No comments