3 साल से लापता बालिका झालावाड़ से बरामद, 2 हजार का ईनाम था
मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने तीन साल पहले गुमशुदा बालिका को झालावाड़ से दस्तयाब किया है। पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी 2017 को बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट अनंतपुरा थाने में दर्ज हुई थी। सूचना मिली कि बालिका झालावाड़ व असनावर में है। सूचना पर हैड कांस्टेबल श्योजीराम के नेतृत्व में टीम को असनावर भेजा गया। जहां पर बालिका को झालावाड़ बस स्टैण्ड से दस्तयाब किया। बालिका की तलाश पर 2 हजार रुपए का ईमान घोषित था। बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर अस्थायी आश्रय दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38uqDYj
via IFTTT
No comments