Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

काॅलेज की लाइब्रेरी होगी हाइटेक, छात्रों को 5 मिनट में मिलेगी किताबें

राजेश पायलट राजकीय कालेज में पढ़ने वाले 3500 छात्र व छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें जल्दी ही लाइब्रेरी में पांच मिनट में पुस्तक मिला जाएगी। कालेज प्रशासन ने लाइब्रेरी का ऑटोमेशन कराना शुरू करा दिया है। इसके अंतर्गत कंप्यूटर सिस्टम लागू कर इसे डिजीटल किया जाएगा। इससे कौनसी पुस्तक कहां रखी है इसकी जानकारी तुरंत मिल जाएगी।

प्राचार्य प्रो. सुनीता विजय ने बताया कि कालेज में संचालित लाइब्रेरी में अभी तक यह व्यवस्था लागू नहीं थी। इससे यहां पुस्तकें लेने आने वाले छात्र व छात्राओं को पुस्तक मिलने में परेशानी होती थी। कई बार पुस्तक ढूंढने में काफी समय लग जाता था, लेकिन अब नए सिस्टम से लाइब्रेरी में कोन से विषय की पुस्तक कहां रखी है यह क्रम में फीड रहेगा। उन्होंने बताया कि गत 10 दिन से जयपुर की फर्म लाइब्रेरी को ऑटोमेशन कर रही है। इसके अंतर्गत डिजिटलाइजेशन प्रकिया पूरी होने के बाद साफ्टवेयर के माध्यम से पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों का पता लगाना आसान रहेगा।

किताबों पर बार कोडिंग के 2 स्टीकर लगे होंगे
पुस्तकालय प्रभारी डॉ एमएल गुर्जर ने बताया कि यह नया सिस्टम छात्र व छात्राओं के लिए सुविधाजनक रहेगा। प्राचार्य ने बताया कि यहां जब छात्र व छात्राएं पुस्तक लेने आएंगे तो उन्हें पांच मिनट में पुस्तक मिल जाएगी। इस नई व्यवस्था से लाइब्रेरी में तैनात कर्मचारियों व छात्र –छात्राओं का समय बचेगा। पुस्तक तुरंत मिल जाने वे अपना तुरंत काम पूरा कर इन्हे जमा करवा देंगे। इससे अन्य छात्रों को समय पर पुस्तकें मिल जाएगी। पुस्तकों पर बोर कोडिंग के लिए दो स्टीकर लगाए जा रहे हैं। जल्दी ही यह नया सिस्टम कालेज में चालू हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
College library will be hitech, students will get books in 5 minutes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b10FgY
via IFTTT

No comments