स्वयंपाठी छात्र 50 रुपए विलंब शुल्क सहित 15 तक कर सकेंगे परीक्षा आवेदन
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय एवं संभाग के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर व जैसलमेर जिलों के संबद्ध सभी महाविद्यालयों के पाठ्यक्रम की परीक्षा 2021 के स्वयंपाठी एवं भूतपूर्व परीक्षार्थियों (सेमेस्टर पाठ्यक्रम को छोड़कर) के लिए 50 रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन तिथि 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. केआर गेनवा ने बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा आवेदन की प्रिंट काॅपी (हार्ड काॅपी) 23 जनवरी तक संबंधित महाविद्यालयों, संग्रहण केंद्र एवं संकायों में जमा करवा सकते हैं। प्रो. गेनवा ने बताया कि इस संबंध में यदि किसी परीक्षार्थी को कोई समस्या हो तो वह इस संबंध में सहायक कुलसचिव, परीक्षा शाखा से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b6ncZP
via IFTTT
No comments