Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दंतेवाड़ा-गीदम में गश्त बढ़ी, रात में निकले पुलिस के 50 जवान

दंतेवाड़ा, गीदम में बढ़ रहे अपराधों को रोकने अब युद्ध स्तर पर काम शुरू हो गया है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देश के बाद दंतेवाड़ा पुलिस के 50 जवानों की बाइक पेट्रोलिंग पार्टी रविवार की रात को दंतेवाड़ा से निकली। पूरे शहर में जवानों की टीम बाइक से चक्कर लगाती रही।
दंतेवाड़ा से जावंगा तक करीब 25 किमी तक पेट्रोलिंग पार्टी ने भ्रमण किया। कई जगह असामाजिक तत्वों के छक्के भी छुड़ाए। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने जवानों के पेट्रोलिंग की तस्वीर मीडिया को शेयर कर जानकारी दी। बताया जा रहा है नक्सल इलाका होने के कारण हर रात रणनीति व रूट बदल- बदल कर जवान दोनों शहरों में गश्त पर निकलेंगे।

जानिए हाल ही में इस तरह की घटनाएं हुईं

  • दंतेवाड़ा शहर में कोतवाली से कुछ ही दूरी पर एक कपड़े की दुकान से चोरी की घटना हुई थी। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था
  • गीदम में महिला व्यापारी पर हमला, बाइक उठाईगिरी, चोरी जैसी वारदात हाल ही में हुई है। इस बीच पूर्व में हुए अपराधों में लिप्त आरोपियों को गीदम पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

सट्टा- जुआ का बड़ा जंक्शन गीदम, यहां के गिरोह ही बस्तर को लीड करते हैं
अपराध बढ़ने लगे तो अब इस बात का भी लोग खुलासा कर रहे हैं कि बस्तर संभाग में सटोरियों का बड़ा गढ़ गीदम ही है। गीदम के सटोरी ही पूरे संभागभर को लीड करते हैं। छोटे- बड़े लोग सट्टा के इस बड़े कारोबार में लगे हैं। कई लोगों के घर बर्बाद भी इसी वजह से हो रहे हैं। इस बात की जानकारी भी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patrolling increased in Dantewada-Geidam, 50 policemen arrived at night


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b6ENk2
via IFTTT

No comments