Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

50 पुलिसकर्मियों के परिजन को एक ही दिन अनुकंपा नौकरी, ऐसा पहली बार

पुलिस परिवार के लिए हर हफ्ते अब खुशियों का शुक्रवार होगा। पुलिस कल्याण से जुड़ी गतिविधियां की जाएंगी, जिसमें डीजीपी समेत अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। इसकी शुरुआत 50 परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति के साथ की गई। यह पहला मौका है, जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पुलिस के परिजनों काे अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। कई साल भटकने के बाद अनुकंपा नियुक्ति पाने की प्रक्रिया में सुधार किया गया है। दो साल में 471 को नियुक्ति दी जा चुकी है। नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन या सामान्य परिस्थितियों में निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति के लिए पुलिसकर्मियों के परिजनों को काफी समय भटकना पड़ता था। डीजीपी डीएम अवस्थी ने इस व्यवस्था में सुधार करते हुए क्लर्क से सेक्शन, एआईजी, डीआईजी हाेते हुई चलने वाली फाइल सीधे मंगानी शुरू की। नतीजतन, जो भी पात्र हैं, उनकी डेढ़ से दो महीने की प्रक्रिया में ही नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। पहली बार एक साथ डीजीपी ने 50 पुलिसकर्मियों के परिजनों को नियुक्ति पत्र दिया। इस तरह अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े पेंडिंग प्रकरण काफी कम हो गए हैं।
इनमें सभी रैंक के पुलिस अफसर शामिल हैं। साथ ही, यह घोषणा भी की कि हर हफ्ते शुक्रवार को ‘खुशियों का शुक्रवार’ के रूप में मनाया जाएगा। पुलिसकर्मियों के निधन के बाद उनके परिवार की देखरेख हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए वे खुद को अकेला ना समझें। हर सुख-दुख में छत्तीसगढ़ पुलिस उनके साथ है।

इन्हें दिया गया नियुक्ति पत्र
भावना अटालकर, सूरज प्रकाश भगत, प्रवीण कुमार भगत, स्वाति कुर्रे, ऋषभ सिंह, अनामिका नेताम, पूजा सिदार, लता सिंह, होलिका शांडिल्य, नरेंद्र प्रजापति, मोहित कुमार कश्यप, प्रियंका चौरसिया, हिमांशु मंडावी, मोहनीश कुमार रावटे, उत्कर्ष ठाकुर, हर्ष कुमार मिश्रा, नीरज कुमार टंडन, कोमल चौहान, योगेश्वर कुमार साहू, मनीष कुमार साहू, मंजू ठाकुर, सीमा देवी, यामिनी तांडिया, शिव प्रभा मंडावी, सरिता वेड़जे, हेमलता कश्यप, सुकली लेकाम, नमिता सिंह, सविता नेताम, राधा अजमेरा, सीमा देवी, ऋषभ सिंह, शुभम उपाध्याय।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रांजिट मेस में पुलिसकर्मियों के परिजनों से चर्चा करते हुए डीजीपी अवस्थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nAXj73
via IFTTT

No comments