कोहरा कम होने के बाद सर्द हवाएं शुरू, पारा 8 डिग्री पहुंचा
घना कोहरा छंटने के बाद सर्द हवाएं शुरू होने से सर्दी बढ़ने लगी है। शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा रहा और दस बजे तक मौसम साफ हो गया। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम 8.2 डिग्री दर्ज किया गया।
शहर में मौसमी परिस्थितियां बदलने के बाद ठिठुरन बढ़ने लगी है, हालांकि तापमान शुक्रवार को यथावत ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक सर्द हवाएं चलेगी। ऐसे में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हल्के बादल छाए रहने के साथ दिन का पारा बढ़ भी सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q752LJ
via IFTTT
No comments