Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सीबीएसई के ब्लूप्रिंट से बनाएं स्ट्रेटजी, पहला अटेंप्ट जरूर दें

जेईई मेन्स के पहले सत्र को शुरू होने में अब करीब डेढ़ माह ही शेष बचा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो यह स्टूडेंट्स के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय होता है, जब वह बेहतर तैयारी के साथ अपना भविष्य तय कर सकते हैं। इस साल स्टूडेंट्स को एग्जाम के लिए चार मौके दिए जा रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक बीते 3 साल का एवरेज है कि 87% पेपर एनसीईआरटी किताबों से आया है। ऐसे में सीबीएसई द्वारा 10वीं, 11वीं व 12वीं के लिए जारी ब्लूप्रिंट को सबसे पहले देखें। पहले फेज के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) में ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म जमा होने लगे हैं। आखिरी तारीख 16 जनवरी है। 19 को करेक्शन के लिए पोर्टल खुलेगा।

पहले अटैंप्ट को असेसमेंट मानें
एक्सपर्ट अभिषेक गौरव ने बताया कि एग्जाम चार बार होगा, यह सोचे बिना पहले अटेंप्ट को असेसमेंट की तरह लें। इससे स्टूडेंट्स को असल स्थिति का अंदाजा लग पाएगा। यह न सोचें कि हर बार पेपर पैटर्न में बदलाव आएगा।

ब्लूप्रिंट से 160 मार्क्स करें तय
एक्सपर्ट्स के अनुसार ब्लूप्रिंट के आधार पर जिन टॉपिक को प्राथमिकता दी है, वहां संभावना है कि जेईई में उन टॉपिक्स का वेटेज ज्यादा रह सकता है। ब्लूप्रिंट के हिसाब से स्ट्रैटेजी बनाएं तो 160 मार्क्स सुनिश्चित किए जा सकते हैं।

मानसिक थकान से बचने रोज टेस्ट न दें
अभ्यास एप में 100 से ज्यादा मॉक टेस्ट हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि मॉक टेस्ट की उपलब्धता का मतलब यह नहीं कि स्टूडेंट्स इन्हें रोज सॉल्व करने बैठ जाएं। स्टूडेंट्स को मॉक टेस्ट हफ्तेभर में दो से तीन बार ही देना चाहिए। ऐसा करने से वे मानसिक थकान से बचे रहेंगे।

फर्स्ट प्रायोरिटी टॉपिक्स - (लगभग 160 मार्क्स)
फिजिक्स :
एलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म, रे ऑप्टिक्स, मॉडर्न फिजिक्स, कायनेमैटिक्स व डायनामिक्स, ग्रेविटेशन व हार्मोनिक मोशन।

केमिस्ट्री : एटॉमिक स्ट्रक्चर, केमिकल बॉन्डिंग, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, सरफेस केमिस्ट्री, काइनेटिक्स, इक्विलिब्रियम, आर्गेनिक केमिस्ट्री।

मैथ्स : फंडामेंटल, रिलेशन व फंक्शन्स, इनवर्स ट्रिगोनोमेट्रि, डिफरेंशियल इंटीग्रल कैलकुलस, डिफरेंशियल इक्वेशंस, सीक्वेंस व कोआर्डिनेट ज्योमेट्री।

सेकंड प्रायोरिटी टॉपिक्स- (लगभग 100 मार्क्स)
फिजिक्स -
सिस्टम ऑफ पार्टिकल्स, कंजर्वेशन लॉज, रिजिड बॉडी डायनामिक्स, काइनेटिक थ्योरी, हीट ट्रांसफर, कैलोरिमेट्री, थर्मोडायनामिक्स व वेव्स।

केमिस्ट्री - पीरियाडिक टेबल, स्टईशिओमेट्री, थर्मोकेमिस्ट्री, थर्मोडायनामिक्स, कोआर्डिनेशन कंपाउंड्स, क्वालिटेटिव एनालिसिस व मेटलर्जी।

मैथ्स - वेक्टर्स, थ्रीडी ज्योमेट्री, बाइनोमिअल, कॉम्प्लेक्स नंबर्स, परम्यूटेशन व कॉम्बिनेशन, ट्रिगोनोमेट्रिक इक्वेशंस।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Create strategy with CBSE blueprint, definitely give first appearance


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nmS2zO
via IFTTT

No comments