अभिभाषक संघ में गुटबाजी मुखर
अभिभाषक संघ नीमकाथाना में एक बार फिर गुटबाजी सामने आई है। नव निर्वाचित उपाध्यक्ष सचिन कुमार सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वकीलों ने बिना सूचना के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने पर आपत्ति दर्ज कराई है। कार्यकारिणी सदस्यों के मनोनयन को भी गैर संवैधानिक बताया। उपाध्यक्ष सचिन सैनी ने बताया कि जब तक सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण नहीं होता तब तक सदस्यों का मनोनयन सही नहीं है।
जब तक नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ ग्रहण नहीं करते तब तक पूर्व में निर्वाचित कार्यकारिणी अस्तित्व में रहती है। गौरतलब है कि अभिभाषक संघ नीमकाथाना में गुटबाजी के चलते पहले भी ऐसे हालात बने हैं। चुनाव में अलग-अलग गुट के पदाधिकारियों के जीतने से एक बार फिर खींचतान शुरू हो गई है। नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अपने गुट के पदाधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया था। जिसका दूसरे गुट के सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35o0VCQ
via IFTTT
No comments