Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बारदान की कमी से कई जगह धान की खरीदी करनी पड़ रही बंद

बारदाना की कमी ने धान खरीदी केंद्रों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ किसानों के लिए भी मुसीबत बन गई है। बारदाना की कमी से कहीं टोकन कटना बंद हो गया है तो कई जगह धान खरीदी बंद करनी पड़ रही है। इस सब के बीच धान बेचने के लिए धान खरीदी केंद्रों में पहुंचने वाले किसान और धान खरीदी केंद्रों के अधिकारी-कर्मचारी परेशान हो रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने इस बार धान खरीदी केंद्रों में बारदाना की आपूर्ति जरूरत अनुसार नहीं की है। इसकी वजह से धान खरीदी का कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही धान बेचने वाले किसान और धान खरीदी केंद्रों के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। बता दें कि धान खरीदी केंद्र तरगंवा में मंगलवार को ही बारदाना खत्म हो गया, जिससे धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने धान खरीदी बंद कर दी थी और दिन भर किसान परेशान रहे। बुधवार को धान खरीदी शुरू हुई, लेकिन धान बेचने पहुंचे सभी किसानों का धान पूरी तरह से खरीदी नहीं हो सकी। इसी तरह धान खरीदी केन्द्र पटना, धान खरीदी केन्द्र गिरजापुर में भी बारदाना की कमी बनी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Paddy procurement stopped at many places due to lack of gunny bags


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nkYW8w
via IFTTT

No comments