पैसे मांगे, नहीं देने पर घर में की तोड़फोड़
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने अपने ही घर पर तोड़फोड कर डाली और घर वालों से ही गाली देने लगा। हालात ऐसे बिगड़े कि परिवारवालों को पुलिस बुलानी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार बस्तर स्टेट बैंंक के सामने रहने वाले एक युवक नशे का आदी हो गया है।
नशे के लिए जब घरवालों ने पैसे नहीं दिए तो वह घर का सामान तोड़ने लगा। 112 की टीम पहुंची और युवक को समझाइश दी इसके बाद मामला शांत हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39k7WWn
via IFTTT
No comments